{"_id":"59f8b7254f1c1bdb538ba184","slug":"matter-of-maheshganj-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में पढने वाली छात्रा के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो उसे छोड़ दिया। छात्रा ने तुरंत घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। घरवाले स्कूल पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला। इस पर डायल 100 को सूचना दी गई। छात्रा के परिजनों के साथ पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वहां भी ताला बंद था। घरवालों ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राजबहादुर शुक्ला हेड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। गांव के ही घनश्याम शुक्ला का आरोप है कि उसकी लड़की विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के मौके पर वह विद्यालय पहुंची तो हेड मास्टर ने उसे विद्यालय की आफिस में भेज खुद भी पीछे से पहुच गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छात्रा को उसकी हरकत नागवार गुजरी तो वह शोर मचाते हुए भाग निकली। घर पहुंचकर उसने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह सन्न रह गए। अभिभावक विद्यालय पहुंचे तो आरोपी अध्यापक विद्यालय से ताला लगाकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। पीड़ित छात्रा के परिजन पुलिस के साथ शिक्षक के घर नारियावा पहुंचे तो वह ताला लगा फरार हो चुका था। पीड़ित छात्रा के पिता ने महेशगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।