फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of kunda thana area

पुलिसकर्मी बन वाहन लूटने वाले गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
matter of kunda thana area
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
पुलिस बनकर वाहन लूटने वाले अंतरप्रांतीय वाहन लुटेरों के गैंग को क्राइम ब्रांच और कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी झोंका, लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए चार बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए चार ट्रक और चार कारें बरामद की गई हैं। तीन तमंचा, फर्जी अभिलेख और पुलिस के फर्जी परिचय पत्र भी मिले हैं। चार शातिरों में एक सरकारी कर्मचारी भी है। ताहिर नामक बदमाश कौशाम्बी में बिजली विभाग में तैनात है। इस सफलता पर एडीजी ने टीम को 15 हजार रुपये और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात अपराधियों की धरपकड़ में क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी और कुंडा कोतवाल लगे थे। तिलोरी मोड़ पर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिरों से सूचना मिली कि मवई रेलवे क्रासिंग के करीब बाईपास पर कुछ लोग लूटा गया ट्रक लेकर खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ट्रक के पास पहुंची। आवाज देने पर पास खड़े दो युवक फायरिंग करते हुए भागने लगे। फायर की आवाज सुनकर ट्रक के केबिन में सवार दो अन्य युवक भी भागने लगे। सभी को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी कागजात बरामद हुए। कर्रा करने पर पकड़े गए बदमाशों ने लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर इलाहाबाद के हर्ष होटल के पास लूटी गईं चार कारें मिलीं।
विज्ञापन


धूमनगंज के ट्रांसपोर्टनगर के शंभू गैराज से लूट और चोरी के तीन ट्रक बरामद किए गए। पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए कलीम उर्फ कल्ले पुत्र वकील अहमद निवासी कमौरा पूरे पांडेय लालगंज, प्रतापगढ़, भोला सिंह उर्फ उमाकांत सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी तिवारी नगर कोरांव इलाहाबाद, अजय कुशवाहा पुत्र रमाकांत कुशवाहा निवासी सुजनी थाना खीरी जनपद इलाहाबाद और ताहिर पुत्र मंजूर अहमद निवासी बेली कैंट इलाहाबाद को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग पुराने वाहनों को खरीदने व बेचने के व्यवसाय से जुड़े हैं। लूटी गईं कारें और ट्रकों को उड़ीसा, कोलकाता व बिहार में बेचते हैं। बरामद ट्रक  संख्या यूपी 32 टी/ 6141 को उन्होंने 15 जून को बाबूगंज क्रासिंग के पास लूटा था। चालक व खलासी को बंधक बनाया था। कलीम ने कुछ दिनों पहले नवाबगंज में ट्रक लूटा था, जो संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में बरामद हो गया था। एसपी ने बताया कि कलीम उर्फ कल्ले व भोला के पास से पुलिस के फर्जी परिचय पत्र बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वे चालकों को धमकाने के साथ ही चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर बचने के लिए करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed