{"_id":"59d5212a4f1c1bbf538b5a21","slug":"matter-of-konda","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने ब्लेड से कई बार काटा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने ब्लेड से कई बार काटा हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। सीएचसी में एक किशोरी के कटे हाथ को देखकर चिकित्सक ने उसके ब्लू ह्वेल गेम खेलने की आशंका जाहिर की है। हालांकि परिजनों ने इससे साफ इनकार किया है। फिर भी चिकित्सक ने किशोरी का ध्यान रखे जाने की बात कही है। किशोरी ने ब्लेड से कलाई पर कई जगह काटा हुआ था। इसे वह खेल-खेल में ब्लेड लग जाने की बात कह रही थी।
सीएचसी कुंडा में ओपीडी के दौरान एक किशोरी को लाया गया। उसके हाथ की कलाई के पास कई जगह ब्लेड लगा हुआ था। परिजन सहित किशोरी ब्लेड लगने की वजह पूछे जाने पर बताया कि खेल-खेल में लग गया। चिकित्सक को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उससे ब्लू ह्वेल गेम के बारे में पूछताछ करने लगे। हालांकि इस पर परिजनों ने ही आपत्ति की लेकिन चिकित्सक ने बताया कि ब्लेड हाथ में एक ही बार लगेगा। बार-बार लगा है इसका मतलब है कि इसमें कुछ बात है। हालांकि चिकित्सक ने किशोरी का ध्यान रखे जाने की हिदायत परिजनों को देते हुए घर भेज दिया।