फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of kashipur dubki

कोटा निलंबित नहीं होने पर बिफरे लोग

Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
matter of kashipur dubki
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
गेहूं, चावल और मिट्टी का तेल बांटने में खेल करने वाले कोटेदार के खिलाफ दो बार जांच होने और ग्रामीणों के बयान के बाद भी दुकान निलंबित नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम आवास का घेराव किया। उपजिलाधिकारी कुंडा की मिलीभगत का आरोप हुए अविलंब दुकान निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिले के बिहार विकास खंड के काशीपुर डुबकी ग्रामपंचायत में गेहूं, चावल और मिट्टी के तेल वितरण में भारी अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। एसडीएम कुंडा के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की, तो राशनकार्ड धारकों ने अपना बयान दर्ज कराया। शिकायत सही मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने दुकान निलंबित करने के लिए एसडीएम कुंडा को रिपोर्ट भेज दी। मगर अभी तक निलंबन की कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को हजारों की संख्या में आए पुरुषों और महिलाओं ने एसडीएम पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए डीएम से अविलंब निलंबित करने की मांग की है। डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हरिश्चंद्र, अमरनाथ पटेल, बच्चा, मनोज कुमार, संतोष कुमार, जंग बहादुर, सौरभ, अभिषेक, प्रमोद कुमार, शकुन्तला देवी, इंद्रावती, मीरा देवी, रेखा देवी प्रमुख रुप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed