फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of jethwara police station area

शादी का झांसा देकर बंधक बनाकर करता रहा दुराचार

Tue, 27 Jun 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 27 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
matter of jethwara police station area
rape
युवती को शादी का झांसा देकर घर लाया और फिर बंधक बनाकर दुराचार करता रहा। युवती ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की तो युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह सफाईवाली है। गहने चोरी करने के बाद दबाव बनाने पर इस तरह का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार निवासी प्रेमचंद्र कसेरा बाजार में ही बर्तन की दुकान चलाता है। उसके पुत्र तरुण कसेरा का लालगंज कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा की उक्त लड़की पिछले नवम्बर से तरुण के घर आ कर रहने लगी। युवती के मुताबिक तरुण अर्से से शादी करने की बात तो करता था। परंतु शादी की नहीं। जब युवती ने अधिक जोर डाला तो तरुण शादी की बात से मुकर गया। आज युवती ने जेठवारा थाने पहुंच कर तरुण के खिलाफ आठ माह से बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उधर तरुण के पिता प्रेमचंद्र कसेरा ने बताया कि पुरवारा जलेशरगंज निवासी उक्त युवती उनके घर मे झाड़ू पोछा लगाने का कार्य करती है। चार दिन पूर्ब घर से लगभग तीन लाख रुपये के गहने गायब हो गये। इस बारे में जब उक्त युवती से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने गहना लेना स्वीकार किया लेकिन इसके बाद भी युवती गहना दे नहीं रही थी। तीन दिन पूर्ब जेठवारा थाने में तहरीर दी गई थी। इसी बात से नाराज हो कर उक्त युवती झूठा आरोप लगा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर निष्पक्षता से कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed