{"_id":"59d91ee44f1c1b9f678b4983","slug":"matter-of-bank-of-baroda-katragulab-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक ने सिक्के लेने से किया इनकार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा प्रबंधक ने सिक्के लेने से किया इनकार, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। कटरागुलाब सिंह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी) में शनिवार को शाखा प्रबंधक के सिक्के लेने से इनकार करने पर व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारी कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
जेठवारा थाना के कटरागुलाब सिंह बाजार में बीओबी की शाखा है। व्यापारियों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी इन दिनों एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्के नहीं जमा कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। परेशानी को देखते हुए वे ग्राहकों से सिक्के नहीं ले रहे हैं। बैंक में सिक्के नहीं जमा होने के कारण उनके पास दस से पंद्रह हजार रुपये के सिक्के रखे हुए हैं। इससे परेशान कटरागुलाब सिंह बाजार के व्यापारी शनिवार को बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक पर सिक्का जमा करने का दबाव बनाने लगे। प्रबंधक ने इनकार कर दिया तो व्यापारियों से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो व्यापारी कटरागुलाब सिंह चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे और शाखा प्रबंधक के खिलाफ सिक्के न जमा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने लगी तो लोग शोर मचाने लगे। इस पर चौकी इंचार्ज ने तत्काल बैंक के शाखा प्रबंधक को चौकी पर बुला लिया और सिक्के जमा करने की बात करने लगी। इस पर प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने कहा एक हजार रुपये तक के सिबक्के लेने का निर्देश है। व्यापारी पांच हजार रुपये तक के सिक्के जमा करने का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया और एक-एक हजार रुपये तक के सिक्के बैंक में जमा करवाए।