{"_id":"68486c17424519b91504a0dc","slug":"maths-science-club-will-be-formed-in-schools-to-promote-innovation-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-141355-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में बनेगा गणित-विज्ञान क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में बनेगा गणित-विज्ञान क्लब
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान क्लब का गठन कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत शिक्षक विद्यार्थियों की अभिरुचि को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। क्लब के गठन के लिए विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से धनराशि भेजी गई है।
जिले के संचालित 43 राजकीय विद्यालयों में सैंकड़ों विद्यार्थी गणित व विज्ञान विषय में अध्ययन करते हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के लिए जुलाई में विज्ञान और गणित क्लब का गठन किया जाएगा।
क्लब में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। क्लब के गठन से बच्चों में तार्किक दृष्टिकोण, समस्या समाधान व गणित के सिद्धांतों को रोचक ढंग से सीखने का मौका मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि विद्यालयों में गठित होने वाले क्लब के संरक्षक प्रधानाचार्य होंगे। मार्गदर्शक के तौर पर संबंधित विषय के शिक्षक को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
जबकि सचिव कक्षा 10 का वह छात्र होगा, जिसने कक्षा नौ में विज्ञान व गणित में सर्वाधिक अंक हासिल किए होंगे। आठवीं में इन विषयों में अधिक पाने वाले विद्यार्थियों को सहायक सचिव बनाया जाएगा। जबकि सदस्य कक्षा 10 व 11 वीं के छात्र होंगे। बताया कि क्लब के गठन को सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।