फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   massenger suspended

पत्रवाहक निलंबित, जेई सहित 14 टीए के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

Sat, 30 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
massenger suspended
प्रतापगढ़/मानधाता। डीएम मार्कण्डेय शाही ने शुक्रवार को मानधाता ब्लाक, पीएचसी, बीईओ कार्यालय और मॉडल प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। ब्लाक में पत्रवाहक के लंबे समय से गायब रहने पर निलंबित करने और एडीओ पंचायत के गायब मिलने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। आरईएस अवर अभियंता समेत 14 तकनीकी सहायकों के गायब मिलने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। डीएम के निरीक्षण से मानधाता में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मानधाता ब्लाक के उपस्थिति रजिस्टर में आरईएस के अवर अभियंता आदर्श कुमार और एडीओ आईएसबी अनीता सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी, बृजेश कुमार लेखाकार बिना प्रार्थना पत्र स्वीकृत कराए गायब मिले। डीएम ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। लंबे समय से पत्रवाहक विनोद कुमार के गायब रहने पर डीएम ने निलंबित करने को कहा है। ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक विष्णु सिंह, विजय शंकर श्रीवास्तव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, कपिलमुनि श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, गुलाब सिंह, लालबहादुर सिंह, सुरेंद्र मोहन शुक्ला, प्रेमचंद्र, अरविंद कुमार मौर्य, राजीव कुमार, ज्ञानप्रकाश, आशुतोष मिश्र के गायब मिलने पर सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। मनरेगा में बगैर वित्तीय स्वीकृति लिए ही भुगतान करने और बाद में स्वीकृति लेने पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए एकाउंटेंट और कंप्यूटर आपरेटर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाएं उपलब्ध मिलीं। वॉल राइटिंग नहीं कराने पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाते हुए अविलंब कराने को कहा। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई कराने को कहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर बीईओ को फटकार लगाते हुए बीईओ कार्यालय में तैनात संदीप धर मिश्रा, कौशल किशोर, प्रदीप शर्मा के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया है। डीएम ने एक सप्ताह में साफ-सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल स्कूल के निरीक्षण में पंजीकृत 72 बच्चों में सिर्फ 26 के मिलने पर शिक्षकों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर बच्चों की संख्या नहीं बढ़ी तो तबादला कर दिया जाएगा। डीएम ने शिक्षक अभिषेक कुमार, अनुज प्रताप से व्यंजन तथा यक्ष युधिष्ठिर संवाद लिखने को कहा। ब्लैक बोर्ड पर सही शब्द लिखने पर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed