फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married women worshiped Lord Shiva with sixteen adornments.

Pratapgarh News: सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर किया भगवान शिव का पूजन- अर्चन

Mon, 18 Sep 2023 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Married women worshiped Lord Shiva with sixteen adornments.
हरतालिका तीज पर सोमवार को सुहागिनों ने हाथ में जल लेकर निर्जला व्रत का संकल्प लिया। घर के आंगन में मिट्टी से भगवान शिव व माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करने के लिए चौकी बनाई। पति की लंबी आयु की कामना व अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिनें तीज का व्रत रखती हैं। योग्य वर के लिए कन्याएं भी इस पर्व पर पूजन करती हैं।
विज्ञापन

शाम के समय बेल्हा देवी मंदिर, सदरमोड़ के रामजानकी मंदिर, बलीपुर के दुर्गा मंदिर सहित अलग- अलग मोहल्ले के मंदिर व घरों में महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। अक्षत, चुनरी, फूल, फल, भांग, घतूरा, चंदन के भोग के साथ भगवान शिव को प्रसन्न किया। शाम के समय पूजा के बाद चंद्रोदय होने के बाद अर्घ्य देकर अधिकांश सुहागिनों ने फलाहार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed