{"_id":"66f863ada07ed38376081dda","slug":"married-womans-death-police-engaged-in-investigation-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-125467-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
इलाके के डाही निवासी विवाहिता घर के भीतर बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डाही निवासी संगीता पत्नी राम प्रकाश विश्वकर्मा शनिवार की शाम 6 बजे के आसपास घर में बेहोशी की हालत में पाई गई। पति अपने अन्य परिजनों के साथ उसे इलाज के लिए सीएचसी पट्टी लाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पति राम प्रकाश ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी को सांप ने काटा था जिससे उसकी मौत हो गई थी। संगीता से उसने वर्ष 2008 में शादी की थी। दूसरी पत्नी संगीता को चार बच्चे हैं। पति रामप्रकाश विवाहिता की मौत का कारण करंट लगा बता रहा है। जबकि इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर पंकज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कहीं भी करंट लगने के निशान नहीं है। जिस कारण से पुलिस महिला की मौत संदिग्ध मान रही है। आसपुर देवसरा पुलिस को सूचना दी गई है। घटना की सूचना पाकर आसपुर देवसरा पुलिस सीएचसी पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।