{"_id":"64765ce6def3071abe0de456","slug":"married-woman-hanged-herself-pratapgarh-news-c-3-1-143209-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, नोट बुक को लेकर हो रही चर्चा, जांच के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, नोट बुक को लेकर हो रही चर्चा, जांच के लिए भेजा गया
Wed, 31 May 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 31 May 2023 02:00 AM IST
सार
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना निवासी देव मिश्र की पत्नी प्रिया (25) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। रानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसौना निवासी देव मिश्र की पत्नी प्रिया (25) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह प्रिया के बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई। लोगों ने खिड़की से भीतर देखा तो प्रिया फांसी के फंदे से लटकती नजर आई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस व मायके पूरे ठकुराइन से पिता विनोद पांडेय भी पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कमरे का वीडियो बनाने के साथ ही साक्ष्य एकत्र करती रही।
विज्ञापन
दुपट्टे और कुछ कपड़ों के साथ ही एक नोट बुक भी जांच के लिए विधि विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन