फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman hanged herself in suspicious condition

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 26 Apr 2022 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in suspicious condition
मृत विवाहिता चंद्र रीता। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने पति समेत ससुराल के लोगों को पीट दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के कली मुरादपुर गांव निवासी सुरेश कुमार यादव की शादी जनपद प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के बारो गांव की रहने वाली चंद्ररीता (32) के साथ में 2007 में हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच तकरार होने लगी। परिवार के लोगों के अनुसार, रविवार की रात चंद्ररीता ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर मायके के लोगों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतका के भाई विवेक कुमार यादव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की पिटाई कर हत्या की गई है। ससुरालीजन अब आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। इस दौरान ससुराल के लोगों के साथ मारपीट भी की गई। जिसे लेकर हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed