फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman hanged herself in ration dispute

राशन के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in ration dispute
मृतका नीलम गौतम। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
राशन के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायकेवाले उसके देवरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर बलीपुर निवासी शिवमूर्ति मुंबई में रहकर काम करता है। घर पर उसकी पत्नी नीलम बच्चों के साथ रहती है। घर में उसके नाम से पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड बना है। जिसमें तीन देवर व सास का भी नाम शामिल है। राशन को लेकर विवाद न हो इसलिए एक माह का राशन नीलम लेती थी और दूसरे माह का राशन तीनों देवर लेते थे। सोमवार को राशन को लेकर नीलम का उसके देवरों से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार देवरों से विवाद के बाद नीलम ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी तनु उसका शव पंखे के हुक से लटकता देख रोने लगी। शोरशराबा सुनकर परिजन संग आसपास के लोग पहुंच गए। घरवालों ने पुलिस के साथ ही मृतका के पिता राधेश्याम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायकेवाले देवरों पर नीलम की हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि उसकी हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

दो बच्चों से छिन गई मां की ममता
नीलम की मौत के बाद बेटी तनु व बेटे गोलू का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों मासूम बच्चों से हमेशा के लिए मां की ममता छिन गई। वे लगातार रोए जा रहे थे। आसपास के लोग उन्हें संभालने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed