फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman hanged herself for not giving mobile to talk

बात करने के लिए मोबाइल न देने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself for not giving mobile to talk
बात करने के लिए मोबाइल न देने से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चे के रोने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के साहूमई गांव निवासी कुलदीप प्रजापति कुंडा में एक पेट्रोलपंप पर काम करता है। उसकी शादी दो वर्ष पहले प्रतिमा प्रजापति (22) पुत्री अयोध्या निवासी बिहार बाजार के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह वह काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पत्नी प्रतिमा ने किसी से बात करने के लिए उससे मोबाइल मांगा।
विज्ञापन

जल्दबाजी में होने की बात कहते हुए कुलदीप ने उसे मोबाइल देने से मना कर दिया। इसके बाद वह तैयार होकर पेट्रोलपंप पर काम करने चला गया। घर पर रही उसकी मां रामरती गांव में किसी काम से चली गई। उसके चार माह के बच्चे को लेकर उसकी 10 वर्ष की बहन सपना खेल रही थी। इस दौरान बच्चे को भूख लगी तो वह रोने लगा। इस पर सपना उसे घर ले आई और प्रतिमा को बुलाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों से यह बात बताई। इस पर सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा गया तो सीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके पति, पुलिस और मायके पक्ष के लोगों का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उसका पंचनामा भरा जाने लगा। इधर, मौके पर पहुुंचे मायके पक्ष के लोग ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रतिमा को मारने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदमाशों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़ रामगंज में एक सप्ताह से चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के शैलवारा निवासी नथुन्ने पुत्र द्वारिका सोनकर 10 वर्ष से धनगढ़ कोट के पास बाग में डेरा डालकर रहता है। पांच दिन पूर्व उसके डेरे पर पहुंचकर बदमाश 25000 नकद व 50 हजार के जेवरात उठा ले गए। इसके साथ ही उसके बेटे कुलदीप के साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर बदमाश डेरे से फरार हो गए। तीन दिन बाद बदमाशों फिर उसके डेरे पर पहुंच गए। शोरशराबे पर ग्रामीण दौड़े तो वह भाग निकले। देर रात तक ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
बिजली चमकने पर बेहोश होकर गिरा बच्चा, चली गई जान
रायबरेली के गदागंज कजियाना निवासी जुहैद (2) पुत्र इसरार अपनी मां के साथ 15 दिन पहले नाना खतीब के घर परियावां आया था। रविवार की शाम घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक बिजली चमकने सस्त्रत्त्े वह बेहोश हो गया। परिजन निजी चिकित्सालय में दिखाने के बाद उसे सीएचसी कुंडा ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों व ननिहाल में चीखपुकार मच गई।
फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
विभागीय जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षक की कलई खुल गई। इसकी जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर एबीएसए ने थाने में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कालाकांकर विकास क्षेत्र के कडऱौ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुभाषचंद्र पुत्र सुरेशचंद्र बतौर सहायत अध्यापक तैनात थे। विभागीय जांच में उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं। इसकी जांच करने के बाद अधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस पर खंड शिक्षाधिकारी सियाराम चौरसिया ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि शिक्षक सुभाषचंद फर्जी दस्तावेज के सहारे 29 सितंबर 2015 से नौकरी कर रहे हैं। नवाबगंज पुलिस ने एबीएसए की तहरीर पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
छह के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी का मुकदमा
बाबागंज(संवाद)। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोचनगढ़ गांव में खेत में जानवर जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से कुलदीप मिश्रा और दूसरे पर पक्ष से सूर्या सरोज पुत्र रामफेर घायल हो गए थे। रामफेर की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने संदीप, रिंकू, आशीष, प्रमोद, सत्यम और बल्लू मिश्रा के खिलाफ मारपीट, बलवा और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बारिश से कीचड़ में सन गई है शहाबाद उत्तरी का रोड
बारिश होते ही गांव सहित नगर में भी समस्याएं बढ़ गई हैं। जगह-जगह कीचड़ के साथ ही सड़कों पर पानी भर गया है। ऐसी ही कुछ समस्या नगर पंचायत मानिकपुर के शहाबाद उत्तरी मौर्या टोला का है। मानिकपुर कस्बे से मौर्या टोला में जाने वाली रोड पर बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इससे लोग इसमें आए दिन गिर रहे है। इस पर कई वर्षों से बारिश के मौसम में कीचड़ हो जाता है। इससे इस मोहल्ले के लोगों केा आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब भी किसी को बारिश में निकलना होता है तो वह काफी परेशानी महसूस करता है। यही नहीं इधर से गुजरने पर उसके कपड़े जरूर खराब हो जाते हैं।
घर की दीवार गिरने से वृद्धा गंभीर
बारिश से चढ़ी सीलन के चलते वृद्धा का घर गिर गया। इससे वह उसमें दब गई। शोरशराबे पर घर के बाहर छप्पर में बैठे परिजन दौड़े और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाघराय थाना क्षेत्र के रामदास पटटी के फकीर का पुरवा गांव निवासी सावित्री देवी (65) पत्नी नरोत्तम गिरि का मकान बीते सोमवार की देर शाम बरसात से चढ़ी सीलन व हवा के कारण गिर गया। घर गिरते समय सावित्री देवी घर के अंदर भोजन कर रही थी। परिजन घर के बाहर छप्पर में बैठे हुए थे। घर गिरने परिजन भागे और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घर गिरने से उसकी गृहस्थी का सारा सामान दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed