फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman gave birth to a child after three months of marriage, in-laws and parents clashed

Pratapgarh News: शादी के तीन माह बाद विवाहिता ने बच्चे को दिया जन्म, ससुरालवालों और मायके वाले भिडे़

Fri, 30 Jun 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman gave birth to a child after three months of marriage, in-laws and parents clashed
प्रतापगढ़ क्षेत्र में चल रही दोनों पक्षों के बीच पंचायत में मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मऊआइमा। शादी के बाद विवाहिता दो बार ससुराल आई और फिर तबीयत खराब होने का बहाना करके मायके में रुक गई। इस बाद विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी ससुरालियों को हुई पंचायत बुलाई गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत जमकर लात घूसेे चले।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी प्रतापगढ़ में तीन माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद वधू दो बार ससुराल आई। फिर बीमारी का बहाना करके मायके में रुक गई। एक दिन पहले उसके पति को किसी ने बताया कि कि उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। युवक ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद शादी तय कराने वाले लड़के के मामा को बुलाया गया। युवक ने अपने मामा को चप्पलों से पीट डाला। लड़के के मामा ने विवाहिता के परिजनों से पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग नव विवाहिता के घर गए। जहां पंचायत होने लगी। पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद बिरादरी की पंचायत बैठी तो उसने बताया कि गांव के युवक से वह प्रेम करती थी। वह शादी के लिए राजी नहीं थी। परिजनों ने जबरन शादी कराई। जिस पर फिर माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों में लात-घूसे चलने लगे। बाद में विवाहिता का पति दिल्ली चला गया और यह चेतावनी दी कि अब वह किसी भी हालत में इस लड़की को नहीं रखेगा। इधर, युवती के प्रेमी और उसके परिजनों को बुलाया गया। प्रेमी ने अपनी गलती मान ली। पंचायत में तय हुआ है कि वधू पक्ष के लोग युवक के परिजनों का सामान लौटाएंगे। वर पक्ष कोई सामान कन्या पक्ष को नहीं देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed