फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman fed poisonous substance for not giving dowry

Pratapgarh News: दहेज नहीं देने पर विवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman fed poisonous substance for not giving dowry
फतनपुर थाना क्षेत्र के हरपुर कैलीडीह में ससुराली जनों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। दहेज नहीं मिलने से विवाहिता को बंधक बनाकर जहर खिला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाहिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। कानपुर नगर की रहने वाली सुलेखा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व फतनपुर थाना क्षेत्र के हरपुर कैलीडीह निवासी कृपाशंकर यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पूर्व में मारपीट करने पर पुलिस ससुराल वालों पर मुकदमा भी दर्ज किया था। विवाहिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी दी थी। करीब एक माह से विवाहिता न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही थी। मगर, पुलिस की लापरवाही के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार की रात दहेज को लेकर ससुराल वालों ने विवाहित को कमरे में बंद कर जबरन जहर खिला दिया। विवाहिता के भाई सुमित यादव ने बताया कि दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। रात में उसे कमरे में बंद कर जहर खिला दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed