{"_id":"653abec9912aa862c10215a8","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6503-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृतका दीपू पटेल। फाइल फोटो
फतनपुर के कैलीडीह में बुधवार की देर रात संदिग्ध हालत में विवाहिता दीपू पटेल की मौत हो गई। खबर मिलते ही मायके वाले पहुंचे। आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या की गई है। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया।
पट्टी के गडौरी खुर्द की रहने वाली दीपू (20) का वर्ष 2021 में फतनपुर के कैलीडीह निवासी विजय गौतम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच दोनों घर से भाग निकले। बाद में मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिनों बाद दोनों के परिजनों ने उनकी शादी को अपनी सहमति दे दी। ससुराल व मायके दीपू का आना जाना लगा रहता था।
22 अक्तूबर 2023 को मायके से विवाहिता दीपू अपने पति के घर कैलीडीह चली गई थी। बुधवार की देर शाम अचानक दीपू की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी घर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहां पहुंचा दीपू का भाई अशोक पटेल ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।