फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman dies, six including husband booked for dowry murder

Pratapgarh News: विवाहिता की मौत, पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, six including husband booked for dowry murder
छह माह पहले हुई थी शादी, दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। फतेहपुर में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पट्टी कोतवाली के फतेहपुर निवासी योगेंद्र यादव उर्फ रोशन की शादी 11 जून 2023 को सुल्तानपुर जनपद के चांदा कोतवाली के बरनी निवासी जय प्रकाश यादव की बेटी संध्या के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात संध्या अपने कमरे में थी। बाद में कमरे के हुक के सहारे उसे फंदे पर लटकता देख घरवालों ने शोर मचाया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पट्टी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मायके से परिवार के लोग पहुंचे। मृतका की मां रेखा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज़ की मांग को लेकर पति समेत ससुराल के लोग उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। रात में संध्या की तबियत खराब होने की जानकारी ससुराल वालों ने दी थी। पट्टी सीएचसी पहुंचने पर बेटी का शव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति योगेंद्र, ससुर, सास, जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की बाबत मृतका के ससुर लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीपाल यादव का कहना है कि शुक्रवार की सुबह उनकी बहू और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

बहू ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मायके वालों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed