फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman dies of electric shock while plugging fan

Pratapgarh News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies of electric shock while plugging fan
सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आकर एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रही थी तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन

सेलहरा पश्चिम निवासी जयकरन सिंह के मुताबिक वह खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करता है। बृहस्पतिवार को वह खेत चला गया था। घर पर उसकी पत्नी ऊषा देवी (24) अकेली थी। दोपहर में वह वापस लौटा तो ऊषा का शव बिजली के बोर्ड के पास पड़ा था। पास में ही टेबल फैन भी रखा था। आशंका है कि बोर्ड में पंखे का प्लग लगाने के दौरान हादसा हुआ है। घटना से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाबत पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed