{"_id":"62631059209fed75ae1d4dec","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-pratapgarh-news-ald3314968152","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, कोहराम
विज्ञापन
मृतक शीला देवी। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर प्रान गांव निवासी शंकरलाल विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री शीला देवी (24) की शादी 27 जून 2020 को कंधई थाना क्षेत्र के रतनमई गांव निवासी अजय विश्वकर्मा के साथ की थी। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे शीला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। अजय ने उसके मायके के लोगों को फोन कर बताया कि गाय के हमले में शीला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही शंकरलाल विश्वकर्मा बेटी के घर पहुंचा। उसने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए शीला को मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्जकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।