{"_id":"61be2488d7ac383c0f3a7ee9","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-murder-case-against-five-including-husband-pratapgarh-news-ald322984484","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर अपने घर चले गए।
नगर कोतवाली के पूरे मुस्तफा निवासी हयातुल्लाह ने अपनी बेटी नाजरीन बानो (30) की शादी दस साल पहले वकील अहमद निवासी उदापुर थाना जेठवारा के साथ की थी।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन नाजरीन को प्रताड़ित करते थे। कई बार उसने इसकी शिकायत की। आरोप है कि 16 दिसंबर को नाजरीन अपनी सास माजिदा बेगम के साथ शहर आई थी। सामान खरीदने के दौरान नाजरीन की बहन मिल गई। वह मां का भेजा सामान उसे देने लगी। जिससे उसकी सास नाराज हो गई। शुक्रवार को संदिग्ध हालत में नाजरीन की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस संग मायकेवाले उदापुर पहुंचे। इस मामले में हयातुल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने पति वकील अहमद, ससुर शकील अहमद, सास माजिदा ननद समा व अफसरी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मायकेवालों का आरोप है कि नाजरीन को जहर देकर ससुराल के लोगों ने मार डाला। बाद में उसे पंखे के चुल्ले से लटका दिया।
विज्ञापन
मायकेवाले शव लेकर पूरे मुस्तफा पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृृतका के तीन बच्चे हैं। जिन्हें ससुराल के लोगों ने रोक लिया है। इससे आक्रोशित मायकेवालों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बच्चों को मंगवाने के साथ ही कार्रवाई की मांग की। शनिवार को शव को सुपुर्दे खाक नहीं किया जा सका। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बच्चों को भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।