{"_id":"6844807d82fed89ea00d6fd9","slug":"married-woman-dies-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141240-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी पहुंची विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कंधई के बनी निवासी राहुल की शादी दो माह पूर्व आरती गौतम से हुई थी। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। परिजन विवाहिता को लेकर सीएचसी पहुंचे। इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही परिजन शव ई रिक्शा से लेकर घर आ गए।
जानकारी होने पर कंधई पुलिस विवाहिता के घर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद मायके वालों को सूचना दी। स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है। मायके वालों को घटना की सूचना भी दी जा चुकी है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है।