{"_id":"692741a0fb98e4d38f0e4085","slug":"married-woman-dies-during-treatment-fir-registered-against-husband-and-five-others-for-dowry-murder-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-152722-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या की एफआईआर
Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मृतका मीनाक्षी। फाइल फ़ोटो
संदिग्ध परिस्थिति में तबीयत बिगड़ने पर प्रयागराज में विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
लालगंज कोतवाली के गौखाड़ी निवासी उर्मिला देवी ने उदयपुर थाने में दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि उसकी बेटी मीनाक्षी का विवाह छह माह पहले उदयपुर थाना के खानीपुर गांव निवासी संदीप के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन मीनाक्षी को मारने पीटने और प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता के मुताबिक विवाहिता के पति संदीप ने बीती 21 नवंबर को फोन पर मायके वालों को बताया कि मीनाक्षी की तबीयत खराब है और वह सांगीपुर सीएचसी में भर्ती है। बाद में हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज इलाज के लिए ले जाया गया। वहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पति संदीप समेत सास धनपती, देवर कुलदीप व सुमित, ससुर दूधनाथ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।