{"_id":"5d4b21dc8ebc3e6cd4060e1e","slug":"married-woman-death-in-suspicious-condition-sister-accused-of-murder-pratapgarh-news-ald2516225109","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका मीना। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
नागपंचमी की शाम नव विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मंगलवार को परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव लेकर श्रृंगवेरपुर घाट पहुंचे। चिता सजाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। आग लगने के पहले पहुंची बहन ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की जिद करने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कौशांबी जनपद के सराय अकिल चरेवा तन्नी निवासी महाबली ने अपनी बेटी अंजली 19 की शादी पिछले साल मानधाता थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी अविराज पुत्र इंद्रजीत के साथ किया था। शादी के बाद से ससुराली जन अंजली को दहेज के खातिर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज में बाइक और जमीन खरीदने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मायके के लोगों ने देने से इनकार कर दिया था। अंजली की समस्या को देखते हुए उसकी बड़ी बहन सुमन ने नागपंचमी के एक दिन पहले तीन हजार रुपये भेजी थी।
सोमवार की शाम संदिग्ध हालत में अंजली की मौत हो गई। पति अविराज ने सुमन को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अंजनी को सांप ने काट लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए श्रृंगवेरपुर घाट पहुंचे। जहां चिता पर अंजली की लाश रख दी गई।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए आग लगाने के पहले ही उसकी बड़ी बहन सुमन पहुंच गई। वह पति समेत ससुराल के लोगों पर आरोप लगाते चिता को आग लगाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति अविराज का कहना है कि घटना के समय उसके परिजन बकुलाही नदी में गुड़िया पीटने गए थे। जब लोग वापस लौटे तो अंजली मृत मिली। एसओ मानधाता ने बताया कि सुमन ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।