फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman commits suicide by hanging herself

Pratapgarh News: फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself
नगर कोतवाली के जोगापुर में विवाहिता ने सोमवार की सुबह पति और बच्चों को चाय बनाकर पिलाई। कुछ देर बाद पति के सब्जी बेचने जाते ही कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

जोगापुर निवासी बृजेश कुमार मोपेड पर सब्जी बेचने का काम करते हैं। सोमवार की सुबह वह उठे और मोहल्ले में सब्जी बेचने की तैयारी करने लगे। उसकी पत्नी रोशनी (30) ने चाय बनाकर पति को दिया। खुद भी पीने के बाद बच्चों को नाश्ता कराया। इस बीच बृजेश सब्जी बेचने चले गए। कुछ देर बाद मां को न देख बेटे व बेटी उसकी तलाश करने लगे। कमरे को भीतर से बंद देख बच्चे शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर पति भी पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर रोशनी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के मायके व ससुराल वालों ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed