{"_id":"68ffae6612d9aa3116080b9b","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-at-her-parents-home-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-150721-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मायके में विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मायके में विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान
विज्ञापन
दिवाली से दो दिन पहले मायके आई विवाहिता रीना ने सोमवार को फंदे से झूलकर जान दे दी। यह देख परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के हरिका पूरा निवासी रीना की शादी जून माह में सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना के शकरदे गांव निवासी बबलू के साथ हुई थी। दीपावली की छुट्टी पर भाई प्रमोद यादव सूरत से घर आया। त्योहार के दो दिन पहले वह बहन रीना को ससुराल से विदा कराकर लाया था। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे रीना की मां सुदामा सामान लेने के लिए ढकवा बाजार जाने लगी। रास्ते में बेटी को भी किसी से फोन पर बात करते हुए नहर की ओर जाते देखा।
शाम करीब चार बजे स्कूली बस से गुजर रहे बच्चों ने कुशलपट्टी गांव में नहर के पास चिलबिल के पेड़ से लटक रही महिला को देखा। बच्चों के बताने पर बस रोककर चालक मौके पर पहुंचा। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन भागकर पहुंचे। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका का भाई प्रमोद तीन दिन पहले ही सूरत के लिए निकला थी। वहां पहुंचते ही उसे बहन के मौत की खबर मिली। वह ट्रेन पकड़कर घर के लिए चल पड़ा। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।