{"_id":"5d9e2b838ebc3e01830a2192","slug":"married-woman-burnt-alive-for-dowry-pratapgarh-news-ald257053044","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
विज्ञापन
बाघराय के जलालपुर में दहेज के विवाहिता को जलाकर मारने के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जला दिया गया। प्रयागराज एसआरएन में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अख्तर उर्फ गुड्डू पुत्र रोजन की शादी 2013 में पीरानगर कुंडा के फारुख की बेटी चांदनी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। सोमवार की रात करीब 9 बजे सास मुन्नन व बहू चांदनी गांव में दुर्गा पूजा की आरती में शामिल होने गई थीं। इस बीच पति गुड्डू पूजा पंडाल में पहुंचा और पत्नी को वहां से लेकर घर चला गया।
इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद विवाहिता आग में जलने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले आए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात चांदनी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतका के भाई जुम्मन ने सास मुन्नन, पति गुड्डू व देवर धुंधकारी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सास मुन्नन व पति गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। पता चला है कि घटना के समय पति, पत्नी ही घर पर मौजूद थे। सास मुन्नन दुर्गा पूजा पंडाल में थी। देवर धुंधकारी कश्मीर में सेब पैकिंग का काम करता है। उस समय वह घर पर नहीं था।
मृतका की एक बेटी अशरीफा (4) व एक बेटा अहमद रजा (2) है। मृतका के भाई जुम्मन ने गुड्डू पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करता था। दहेज में वह 50000 रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।

बाघराय के जलालपुर में दहेज के लिए मारी गई विवाहिता के दो मासूम बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH