Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Marksheet and TC became a hindrance, registration is not happening on Samarth portal

Pratapgarh News: अंकपत्र और टीसी बना रोड़ा, समर्थ पोर्टल पर नहीं हो रहा पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Marksheet and TC became a hindrance, registration is not happening on Samarth portal
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में दाखिला लेना शुरू कर दिया है। अंकपत्र और टीसी के अभाव में विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण के लिए मार्कशीट, टीसी के साथ आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों की जरूरत पड़ रही है। मार्कशीट और टीसी न होने के कारण विद्यार्थियों को निराश होना पड़ रहा है। मार्कशीट की अनिवार्यता के चलते समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की रफ्तार कम पड़ गई है। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि ऑनलाइन विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी हो जाती है। उसी आधार पर वह दाखिला भी ले लेते हैं, लेकिन समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण न होने पर दाखिला पूर्ण नहीं माना जाता है। जनपद के करीब 50 इंटर के विद्यार्थियों को अंकपत्र और टीसी का इंतजार है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि यूपी बोर्ड कार्यालय से मार्कशीट की उपलब्धता हो गई है। जल्द ही वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed