फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crore rupee business on dhanteras

धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार

Tue, 17 Oct 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
crore rupee business on dhanteras
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
धनतेरस पर सजा बाजार देखते ही देखते मानो लुट गया। शहर से गांव तक करोड़ों का कारोबार हुआ। एक दिन में ही चार हजार के करीब बाइक बिक गईं। शोरूम में कार कम पड़ गईं। इलेक्ट्रॉनिक  उपकरण, सराफा, बर्तन, टीवी, बाइक, कार खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात तक ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर इस कदर भीड़ थी कि दिनभर दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिल सकी। शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल रहा। लोगों ने दिल खोलकर रुपये खर्च किए। ग्राहक भी मुहूर्त का इंतजार किए बगैर दुकानों पर खरीदारी करते रहे।  
विज्ञापन


जिले में इलेक्ट्रॉनिक  उपकरणों और बर्तन के बाद सबसे ज्यादा बाइक की खरीदारी हुई। एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते रहे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। मंगलवार को बाइक खरीदने के लिए पहुंचने वाले बाइक का दाम जानने के बजाय सीधे खरीदने पर जोर दे रहे थे। हालांकि एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। शोरूम के बाहर भी बाइक खड़ी की गईं थी। हीरो और टीवीएस में एजेंसी संचालकों ने अधिकांश बाइक को पहले से ही फिटिंग करके रखा था। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहक को सिर्फ रुपये जमा करने और कागज की औपचारिकता पूरी करनी थी। हीरो में सबसे अधिक सुपर स्प्लेंडर तो बजाज में पल्सर, प्लेटीना और टीवीएस में स्टार सिटी का क्रेज रहा। जिले में टीवीएस की 1206, हीरो की 1236, बजाज की 1058, होंडा की 458, टाटा की 12 और मारुति की 14 कारों की बिक्री हुई।  बाइक और कार के अलावा ई-रिक्शा और ऑटो की एजेंसियों पर भी भीड़ रही। जिले में ई-रिक्शा के 12 एजेंसियों से 256 वाहन बिके हैं, जबकि 49 ऑटो की भी बिक्री हुई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed