फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   many places sealed due to corona

लालगंज कोतवाली, तहसील, डाकघर, अस्पताल सील

Thu, 06 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
many places sealed due to corona
लालगंज में हाटस्पाट क्षेत्र में आये डाक घर के गेट को किया गया बंद। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद कोतवाली, तहसील, डाकघर, पशु अस्पातल सील कर दिया गया। बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग कर लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। संक्रमित क्षेत्र में एक तरफ दुकानें बंद करा दी गईं। जबकि दूसरी तरफ की दुकानें कोरोना से बेखौफ दिनभर धड़ल्ले से खुली रहीं। लालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक , दरोगा समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे रहा। इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से छपने पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम बीके प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को देर रात तक कोतवाली के आसपास के सरकारी दफ्तरों को सील करने की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन

इसके तहत लालगंज कोतवाली, तहसील, डाकघर, पशु अस्पताल, उपनिबंधक कार्यालय को सील कर दिया गया। इन कार्यालयों में आने जाने वाले सभी गेट व रास्तों पर बैरिंकेडिंग लगाकर अगले आदेश तक आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। प्रशासन ने संक्रमित एरिया में कोतवाली के रायबरेली की ओर की दो सौ मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को भी बंद करा दिया। लेकिन कोतवाली के गेट से दूसरी तरफ इंदिरा चौक की ओर कहीं भी दुकानें बंद नहीं कराई गई। संक्रमित स्थल लालगंज कोतवाली के दूसरी ओर दुकानें खुली होने से लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed