{"_id":"5dfe62a48ebc3e87ba644737","slug":"many-cowes-died-from-cold-pratapgarh-news-ald2636109160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में मर गईं गाय और बछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में मर गईं गाय और बछड़े
विज्ञापन
many cowes died from cold
- फोटो : PRATAPGARH
गोशाला में ठंड से पांच गाय और पांच गोवंशों की मौत
खमपुर दूबेपट्टी में स्थित गोशाला में मवेशियों को ठंड से बचाने के नहीं हो सके इंतजाम
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बेसहारा जानवरों को गोशाला में रखने और उनके उचित रखरखाव को लेकर भले ही सख्त निर्देश जारी किए हों, लेकिन मातहतों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। रानीगंज इलाके के खमपुर दूबेपट्टी में स्थित गोशाला में बचाव के इंतजाम नहीं होने के कारण ठंड से दस मवेशियों की मौत हो गई। इनमें पांच गायें और पांच गोवंश शामिल हैं। दस जानवरों की मौत के बाद भी प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। शनिवार की रात भी मवेशी पशुशाला से बाहर खुले में बैठे रहे।
खमपुर दूबेपट्टी में स्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया था। शासन से गोशाला के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बाद भी वहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। गोशाला में जो व्यवस्था की गई है, उसमें अभी केवल सौ मवेशी ही रखे जा सकते हैं। जबकि गोशाला में दो सौ से अधिक मवेशी रखे गए हैं। पिछले दिनों भी ठंड की चपेट में आने से मवेशी बीमार पड़े थे। यहां की गोशाला में आए दिन मवेशियों के मरने की खबरें मिलती रहती हैं। शनिवार की सुबह ठंड की चपेट में आने से पांच गायें व पांच गोवंशों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद भी गोशाला की देखभाल करने वालों की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली। पशु चिकित्सक पहुंचे और कुछ पशुओं का उपचार करने के बाद चले गए। पशु चिकित्सक कमलेश ने बताया कि ठंड के चलते मवेशी मरे हैं। उन्हें ठंड से बचाने के लिए इंतजाम किया जा रहा है।