फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Many candidates could not even match NOTA by spending lakhs in elections

चुनाव में लाखों खर्च कर नोटा की बराबरी भी नहीं कर पाए प्रत्याशी

Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Many candidates could not even match NOTA by spending lakhs in elections
Many candidates could not even match NOTA by spending lakhs in elections
लाखों रुपये खर्च कर चुनाव लड़ने वाली कुछ पार्टियों के साथ ही कई निर्दल प्रत्याशी नोटा के बराबर भी वोट नहीं हासिल कर सके। यह हाल कुंडा और बाबागंज विधान सभा में रहा। कुंडा में नोटा को 2161 व बाबागंज में 1959 लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन

चुनाव में कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन वह लोगों को लुभाने में नाकाम रहे। हालत यह रही कि नोटा के बराबर भी वोट नहीं पा सके। कुंडा में कांग्रेस से योगेश यादव प्रत्याशी थे। उन्होंने चुनाव में सभी प्रत्याशियों से ज्यादा खर्च किया था। इसके साथ ही उनके साथ उत्तराखंड से आईं दो आब्जर्वर चुनाव की मानीटरिंग कर रही थीं।
विज्ञापन

इसके बाद भी उन्हें महज 549 वोट मिले। इसी तरह बहुजन मुक्ति पार्टी से लड़ रहे धर्मराज को 1984 वोट मिले। इसके अलावा निर्दल रहे जयेश सिंह को 1368, तनवीर को 493, धीरेंद्र को 400, सीमा को 380, हरिवंश को 895 वोट मिले। इसी तरह से बाबागंज विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी नोटा के करीब नहीं पहुंच पाई। कांग्रेस को 1501 वोट मिले। बहुजन मुक्ति पार्टी के राम प्रताप सरोज को 1245 वोट, निर्दल विनोद को 1050, सीताराम को 1120 वोट ही मिले। जबकि नोटा के वोट इससे ज्यादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed