{"_id":"579a470e4f1c1b1a4f21eaf1","slug":"manrega-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का धन खर्च करनेे में रसूलपुर गुलरहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का धन खर्च करनेे में रसूलपुर गुलरहा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में मनरेगा का धन खर्च करने में ग्राम प्रधानों को पसीना आ रहा है, वहीं रसूलपुर गुलरहा ग्राम पंचायत 15.93 लाख रुपये खर्च कर ब्लाक में सबसे आगे हैं। ग्राम पंचायत ने यह धनराशि बंधा निर्माण और खेत समतलीकरण में खर्च किया है। विकास क्षेत्र के 70 ग्राम पंचायतों में अगर मनरेगा के तहत किसी गांव में विकास कार्य हो रहा है तो वह रसूलपुर गुलरहा और तालासिरिस्ताबाद ग्राम सभाएं हैं। रसूलपुर गुलरहा ग्राम पंचायत में 15.93 लाख रुपये खर्च करके सबसे आगे है।
दूसरे स्थान पर ब्लाक प्रमुख की ग्राम पंचायत तालासिरिस्ताबाद है। इस ग्राम पंचायत में 12.06 लाख रुपये अभी तक खर्च हुए हैं। इन दोनों ग्राम पंचायतों में जो धनराशि खर्च की गई है, वह सिर्फ बंधा निर्माण और खेत समतलीकरण के लिए है। ऑनलाइन मनरेगा की वेबसाइट में रुपये खर्च करने का जो आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है, वह सबको चौंका दिया है। ग्रामपंचायत उसरी, त्रिलोकपुर विसई, संग्रामपुर, आशापुर भाटन, चौबेपुर, चौरा, धरौली, बझान, कल्यानपुर, कल्यानपुर मौरहा, कोडरा मादूपुर, लखरांव, लोहंगपट्टी, मवैयाकला ऐसी ग्राम पंचायतें हैं। जहां अभी विकास कार्य के लिए एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। डीसी मनरेगा जनार्दन यादव ने बताया कि आम ग्राम पंचायतों से भुगतान की राशि अधिक है। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन के बाद ही मामले का खुलासा होगा।