{"_id":"5e7e3bb18ebc3e6fd81792c6","slug":"mandi-administration-defaults-social-distancing-ring-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी प्रशासन की चूक: सोशल डिस्टेंसिंग का घेरा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी प्रशासन की चूक: सोशल डिस्टेंसिंग का घेरा टूटा
Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ्
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ्
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
महुली मंडी में सब्जी खरीदने को ग्राहकों की लगी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
महुली मंडी की बड़ी चूक ने तीन दिन से सोशल डिस्टेंसिंग के घेरे को तोड़ दिया। सुबह छह बजे दुकानें खुलते ही ग्राहक सब्जी लेने के लिए उमड़ पड़े। दुकानदारों की लापरवाही के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर दिया गया। ग्राहक पहले सब्जी लेने के लिए धक्कामुक्की करते रहे।
सीओ सिटी को जानकारी होते फोर्स के साथ मंडी पहुंचे और डंडा पटककर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच तीन-तीन दूरी बनाने के बाद भी विक्री करने की छूट दी।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के तीसरे दिन महुली मंडी में मुंडेरा, मऊआइमा, सोरांव से सब्जी लेकर पहुंचे ट्रकों को देखकर बेल्हा के लोगों ने राहत की सांस ली। डीएम के आदेश पर सुबह छह से दस बजे तक महुली मंडी में दुकानें खुली।
महुली मंडी प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि सुबह व्यापारियों को न सावधान किया और न ही भीड़ को दूरी बनाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया गया।
इधर दुकान खुलते ही ग्राहक दुकानों पर सब्जी लेने के लिए टूट पड़े। मंडी में ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की होने की जानकारी होते ही सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और डंडा पटककर ग्राहक और दुकानदारों की बीच में तीन-तीन मीटर की दूरी बनाई। हालांकि पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला लागू करने में लगभग आधे घंटे लग गए।
विज्ञापन
महुली मंडी में आज जो अव्यवस्था देखने को मिली है, उससे फैसला किया गया है, कि अब पुलिस की मौजूदगी में ही दुकानें खुलेंगी। सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को कहा गया है। अब तीन मीटर दूर से ही लोग सब्जी खरीद सकेंगे। अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
सीओ सिटी को जानकारी होते फोर्स के साथ मंडी पहुंचे और डंडा पटककर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच तीन-तीन दूरी बनाने के बाद भी विक्री करने की छूट दी।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के तीसरे दिन महुली मंडी में मुंडेरा, मऊआइमा, सोरांव से सब्जी लेकर पहुंचे ट्रकों को देखकर बेल्हा के लोगों ने राहत की सांस ली। डीएम के आदेश पर सुबह छह से दस बजे तक महुली मंडी में दुकानें खुली।
विज्ञापन
महुली मंडी प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि सुबह व्यापारियों को न सावधान किया और न ही भीड़ को दूरी बनाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया गया।
इधर दुकान खुलते ही ग्राहक दुकानों पर सब्जी लेने के लिए टूट पड़े। मंडी में ग्राहकों के बीच धक्का-मुक्की होने की जानकारी होते ही सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और डंडा पटककर ग्राहक और दुकानदारों की बीच में तीन-तीन मीटर की दूरी बनाई। हालांकि पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला लागू करने में लगभग आधे घंटे लग गए।
विज्ञापन
मंडी कर्मियों की लापरवाही से टूटा घेरा
महुली मंडी का निरीक्षण करने वाले डीएम ने बुधवार और गुरुवार को सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया था, मगर कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आलम यह रहा कि ग्राहक दुकानों पर टूट पड़े।पर्याप्त जगह फिर भी दूर-दूर नहीं लगाई दुकान
महुली मंडी में थोक विक्रेता अपनी सुविधा के चलते दूरी नहीं बना पा रहे हैं। दरअसल में थोक विक्रताओं के सामने समस्या यह है कि वह गोदाम से दूर सब्जी एक बार ले जाएं और बंद होने केे बाद वापस लाएं। ऐसे में वह अपने गोदाम के बाहर ही दुकानें लगाकर बैठ गए। इसी वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला बिगड़ गया।महुली मंडी में आज जो अव्यवस्था देखने को मिली है, उससे फैसला किया गया है, कि अब पुलिस की मौजूदगी में ही दुकानें खुलेंगी। सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को कहा गया है। अब तीन मीटर दूर से ही लोग सब्जी खरीद सकेंगे। अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी