{"_id":"63b327f2133388466f7abb25","slug":"mandhata-top-in-giving-employment-and-shivgarh-laggard-pratapgarh-news-ald349640223","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मानधाता रोजगार देने में अव्वल और शिवगढ़ फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मानधाता रोजगार देने में अव्वल और शिवगढ़ फिसड्डी
विज्ञापन
Mandhata top in giving employment and Shivgarh laggard
मनरेगा में अभी तक जिले के 9000 जॉबकार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार मिल चुका है। मजदूरों को रोजगार देने में सबसे आगे रहने वालों में मानधाता ब्लॉक शामिल है। दूसरे नंबर पर मंगरौरा और तीसरे स्थान पर लक्ष्मणपुर विकास खंड है। जबकि सबसे पीछे शिवगढ़ ब्लॉक है। जहां मनरेगा के मजदूरों को सौ दिन का रोजगार मुहैया कराने का काम काफी पीछे रहा।
मनरेगा के 3,51,472 जाबकार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार मुहैया कराने का अभियान फेल हो गया है। प्रत्येक जॉबकार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार देना अनिवार्य किया गया है। मगर अधिकतर ब्लॉक यह लक्ष्य हासिल करने में फेल हो गए हैं।
जिले में सौ दिन का रोजगार मुहैया कराने में मानधाता ब्लॉक अव्वल रहा है। इस ब्लॉक के 1010 मजदूरों को एक सौ दिन का रोजगार मिल चुका है, जबकि 992 मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देकर मंगरौरा ब्लॉक दूसरे और 810 मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देकर लक्ष्मणपुर ब्लाक तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
शिवगढ़ ब्लॉक में मात्र 97 मजदूरों को अभी तक सौ दिन का रोजगार दिया गया है। जो जिले के 17 ब्लाकों में फिसड्डी साबित हुआ है। डीसी मनरेगा इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि सभी ब्लाकों में मजदूरों को सौ दिन का रोजगार मुहैया कराने को कहा गया है। अभी पर्याप्त समय है, लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।