फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mandhata became the new Nagar Panchayat, 24 thousand citizens will get the facilities of the city

प्रतापगढ़ : मानधाता बनीं नई नगर पंचायत, 24 हजार नागरिकों को मिलेंगी शहर की सुविधाएं

Wed, 17 Aug 2022 02:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 02:00 AM IST
सार

जिले के मानधाता ब्लाक में सबसे अधिक 101 ग्राम पंचायतें हैं। हाल ही में कटरागुलाब सिंह नगर पंचायत में भी विकासखंड क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। अब मानधाता नगर पंचायत में क्षेत्र के बासूपुर, सराय हरिनारायन, अहिना, लाखापुर, मानधाता, अकोढ़िया, लिलौली व हरखपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Mandhata became the new Nagar Panchayat, 24 thousand citizens will get the facilities of the city
Mandhata became the new Nagar Panchayat, 24 thousand citizens will get the facilities of the city

विस्तार

सदर तहसील क्षेत्र के मानधाता बाजार को कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इस नई नगर पंचायत में आठ ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। यहां रहने वाले 24 हजार नागरिकों को शहर जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन



जिले के मानधाता ब्लाक में सबसे अधिक 101 ग्राम पंचायतें हैं। हाल ही में कटरागुलाब सिंह नगर पंचायत में भी विकासखंड क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। अब मानधाता नगर पंचायत में क्षेत्र के बासूपुर, सराय हरिनारायन, अहिना, लाखापुर, मानधाता, अकोढ़िया, लिलौली व हरखपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में पड़ने वाले राजस्व गांव लाखूपुर, अमैयामऊ, सरायमेदीराय, कटाता, भगवानपुर भी नगर पंचायत का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन



नगर पंचायत में करीब 12 वार्ड बनाए जाएंगे। यहां का विकास कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा। नगर पंचायत में शामिल 24 हजार लोगों को बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधाओं के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सारी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले में एक नगर पालिका के अलावा नगर पंचायतों की संख्या 18 पहुंच गई है। मानधाता बाजार को काफी दिनों से नगर पंचायत बनाने की मांग लोग कर रहे थे। नगर पंचायत का दर्जा मिलने की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं नगर पंचायत में शामिल गांव के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में निराशा देखी गई।
अधिसूचना के बाद कट गया धनीपुर का नाम, हरखपुर जुड़ा


मानधाता नगर पंचायत में पहले धनीपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था, मगर मंगलवार को कैबिनेट की मुहर लगने के बाद मानधाता नगर पंचायत की संशोधित सूची में धनीपुर ग्राम पंचायत का नाम नहीं था। बल्कि उसके स्थान पर हरखपुर ग्राम पंचायत का नाम शामिल कर लिया गया है। इससे धनीपुर के लोगों को जोर का झटका लगा है।

नवसृजित मानधाता नगर पंचायत में आठ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। नगर पंचायतों में शामिल गांवों के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही वहां तैनात कर्मचारियों को हटाया जाएगा। -रविशंकर द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed