फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Man hanged for not believing husband

पति के बात न मानने पर फांसी लगाकर दी जान

Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Man hanged for not believing husband
बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव में महिला की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
भाई के साथ कमाने के लिए जाने की बात न मानने पर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग पति पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाने लगे। मामले को लेकर रातभर पंचायत होती रही। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव निवासी पिंटू सरोज पुत्र पारसनाथ सरोज अपने साले के साथ पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 14 दिसंबर को साले के साथ गांव आया। 25 दिसंबर को उसे फिर जाना था, लेकिन उसने अपना टिकट निरस्त करा दिया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो वह उसके भाई के साथ जाने की जिद करने लगी।
विज्ञापन

रविवार शाम पिंटू कहीं बाहर गया था। फोन पर बातचीत के दौरान पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी नीलू सरोज (28) ने घर के अंदर फांसी लगा ली। शाम को पिंटू साले के साथ घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटकता देख दंग रह गया। शोरशराबे पर ग्रामीण जुटे गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ग्रामीण व परिजन घटना को हादसा मानते हुए बात समाप्त करने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर पूरी रात पंचायत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। सुबह मृतका के चाचा समय लाल सरोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाते रहे। मृतका का पति पिंटू सरोज एक पैर से दिव्यांग है। उसकी दो वर्ष की बेटी राखी भी है। फिलहाल देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

मृतक नीलू देवी। फाइल फोटो

मृतक नीलू देवी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed