{"_id":"62ab91738841e97cb43823ca","slug":"make-aadhar-card-for-children-up-to-five-years-sitting-at-home-pratapgarh-news-ald335318057","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे बनवा सकेंगे पांच साल के बच्चों का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे बनवा सकेंगे पांच साल के बच्चों का आधार
विज्ञापन
अगर आपके घर में पांच साल तक के बच्चे हैं और उनका आधार कार्ड नहीं बना है तो आप 16 से 18 जून तक घर बैठे आधारकार्ड बनवा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नया आधारकार्ड बनवाने के साथ ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
स्कूल में एडमिशन के साथ ही कई जगहों पर आधारकार्ड की जरूरत होती है। बच्चों के आधारकार्ड के लिए अभिभावकों को डाकघर व सहज जनसेवा केंद्रों के चक्कर कटाने पड़ते हैं। लंबी लाइन में लगकर अभिभावकों को घंटों परेशान होना पड़ता है। कई बार सर्वर फेल होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। ऐसे में अभिभावकों को डाकघरों की परिक्रमा करनी पड़ती है। अब अब उन्हें इसके लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। न ही उन्हें डाकघर की परिक्रमा करनी होगी।
दरअसल, इसे लेकर डाक विभाग की ओर से अभियान चलाया गया है। 16 से 18 जून तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोग स्थानीय डाकिया से संपर्क कर सकते हैं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार भी नि:शुल्क बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी पहचान पत्र के माध्यम से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण नि:शुल्क करा सकते हैं। राहत की बात यह है कि डाकिया आपके एक मैसेज पर आपके घर पर आकर आधारकार्ड बनाएगा। तीन दिवसीय अभियान पहले चरण में शुरू किया गया है।
इसके बाद भी आप डाकिया की मदद से आधारकार्ड बनवा सकेंगे। प्रवर डाकघर अधीक्षक नरसिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल में विशेष अभियान के दौरान सभी डाकियों और ग्रामीण डाकसेवकों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।