फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Makar Sankranti plunge the virtue of thousands of pilgrims

मकर संक्रांति हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti plunge the virtue of thousands of pilgrims
पुण्य की डुबकी - फोटो : प्रतापगढ़।
स्नान-दान के साथ बेल्हा में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुंडा के कालाकांकर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। घाट पर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर खिचड़ी दान की गई। घरों में भी भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जगह- जगह मंदिरों में पूजन अर्चन व दान-पुण्य का कार्य चलता रहा।  
विज्ञापन


कुंभ के पहले शाही स्नान मकर संक्रांति पर डुबकी लगाने के लिए एक ओर जहां श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज जा रहा था, तो वहीं जिले के कालाकांकर घाट पर भी लोग बड़ी संख्या में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए जुटे। महिलाओं, पुरुष और बच्चे सभी आस्था की डुबकी लगाने को आतुर दिखे। मानिकपुर घाट के सुंदरीकरण के कार्य के चलते स्नान पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


इससे कालाकांकर घाट पर भारी भीड़ रही। घाट पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को जगह-जगह रोक दे रहे थे। इसके अलावा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद घाट पर वैदिक मंत्रों के बीच गो दान किया। असहायों एवं गरीबों को खिचड़ी दान की गई। शाम आठ बजे तक स्नानार्थियों के आने का क्रम लगा रहा। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने स्नान कर सूर्य को अर्घ दिया। खिचड़ी से सजी थाली को स्पर्श कर विधि- विधान से पूजन किया। इसके बाद गरीबों एवं असहायों को दान किया।


शहर में ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में ब्रह्मदेव समाज द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया। हजारों लोगों ने स्टाल पर पहुुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह बाबागंज में भाजपा कार्यालय के समीप खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। टक्करगंज, स्टेशनरोड, जेल रोड सहित सभी मंदिरों में पूजन अर्चन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed