फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mainline work has been stalled for seven years, consumers will face power crisis in rain

ठप पड़ा है मेन लाइन कार्य, बारिश में बिजली संकट से जूझेंगे उपभोक्ता

Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mainline work has been stalled for seven years, consumers will face power crisis in rain
खतनपुर स्थित पॉवर ट्रांसमिशन से खाखापुर उपकेंद्र के लिए 13 किमी की मेन लाइन कार्य सात साल ठप पड़ा है। पोल लगाने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से अब तक लाइन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कहीं पोल खड़े हैं तो कहीं गिरे पड़े हैं। लाइन अब तक नहीं तैयार हो सकी है। ऐसे में इस बार भी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोग बारिश के समय बिजली संकट से जूझेंगे।
विज्ञापन

भुपियामऊ ट्रांसमिशन से 33 हजार की मेन लाइन गौरा स्टेशन को जोड़ती है। गौरा स्टेशन से खाखापुर उपकेंद्र और पांडेयरातारा उपकेंद्र जुड़े हैं। मेन लाइन पर लोड अधिक होने से आए दिन ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। रेलवे क्रांसिंग से 33 हजार की भूमिगत लाइन गौरा उपकेंद्र तक दौड़ाई गई है। क्रासिंग पर केबिल लाइन में बारिश के दिनों में आए दिन खामी बनी रहती है।
विज्ञापन

दरअसल, वहां जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। इससे तीनों उपकेंद्र प्रभावित होते हैं। इसे दूर करने के लिए खाखापुर के लिए खतनपुर पॉवर ट्रांसमिशन से मेन लाइन का निर्माण शुरू हुआ था। 33 हजार केवीए की मेनलाइन से सीधे खाखापुर उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती। करीब सात साल पहले कार्य की शुुुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल लगने के बाद लोगों को लगा कि अब ब्रेकडाउन की समस्या दूर हो जाएगी मगर, बाद में कार्य ठप हो गया। तार खींचने का कार्य नहीं शुरू हुआ। लाइन अधूरी पड़ी हुई है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया मगर, आश्वासन के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

ऐसे में इस बार भी बारिश के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। फिर से लोग ब्रेकडाउन की समस्या से जूझेंगे। इस बारे में एसडीओ रानीगंज एसके पटेल का कहना है कि खतनपुर पॉवर ट्रांसमिशन से खाखापुर के लिए मेनलाइन का कार्य लंबे समय से ठप पड़ा था मगर, अब शुरू हो गया है। लाइन तैयार होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed