{"_id":"6afb626e86881e294b0c3867","slug":"mainline-ready-just-awaiting-the-transformer-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-182458-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेनलाइन तैयार, सिर्फ ट्रांसफार्मर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेनलाइन तैयार, सिर्फ ट्रांसफार्मर का इंतजार
विज्ञापन
करीब सवा तीन करोड़ रुपये से नवनिर्मित महकनी विद्युत उपकेंद्र की मेनलाइन बनकर तैयार हो गई है। भुपियामऊ पावर ट्रांसमिशन से इसे कनेक्ट किया गया है। ट्रांसफार्मर आने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे 20 गांवों के करीब 17 हजार लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।
भुपियामऊ विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) है। इस विद्युत उपकेंद्र से नगर पंचायत कटरामेदनीगंज, रामपुर गौरी, राजगढ़, डिहवा, पूरे मोहन, पूरे पांडेय समेत 45 गांव जुड़े हैं। गर्मी में यहां अक्सर ब्रेकडाउन की समस्या बनी रहती थी लेकिन दिसंबर से राहत मिल जाएगी। महकनी में नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसकी क्षमता पांच एमवीए है।
दरअसल, इसका संचालन नवंबर के मध्य में कराने की तैयारी थी। मेनलाइन का ट्रायल न होने और त्योहार की वजह से देरी हुई। अब सारे कार्य पूरे हो चुके हैं। सिर्फ ट्रांसफार्मर का इंतजार है।
विज्ञापन
वर्जन-
मेन ट्रांसफार्मर नवंबर के आखिर तक आ जाएगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक उपकेंद्र का संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
- सुरेश कुमार, एसडीओ सदर