{"_id":"8803431cb3004bd6230043d525115ff9","slug":"mahashivratri-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के जयकारे से गूंज उठा रानीगंज इलाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के जयकारे से गूंज उठा रानीगंज इलाका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में घंटा और शंखनाद की गूंज रही। भारी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं ने सुहाग की सलामती की दुआ मांगी। भजन कीर्तन के साथ शिव नाम का जप भी किया गया। सुबह से ही क्षेत्र में महिलाएं, पुरुष, बच्चे धतूर, मदार, भांग, गन्ना, बेर, फूल, बेल पत्र इत्यादि शिव की प्रतिमा पर अर्पित करते रहे।
शिवशक्ति व संकट मोचन हनुमान मंदिर, पुरानी अस्पताल के पास शिव मंदिर, भगवतगंज बाजार स्थित शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर थाहीपुर, कमलेश्वरधाम जामताली, रामजानकी मंदिर बरहदा, शिव मंदिर भागीपुर, शिवमंदिर आशीपुर, शिवमंदिर बरहदा, शिवमंदिर थरिया, पड़िलननाथ शिव मंदिर गोईं, प्राचीन शिव मंदिर सुल्तानपुर में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। आज के दिन लोग व्रत भी रहे।
देर शाम शहर के नयामाल गोदाम रोड पर शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल भक्तजन बम-बम भोले का नारा बुलंद करते रहे। जयकारे से पूरी फिजां में आस्था का रंग घुला रहा। कुछ भक्त भांग खाकर मस्ती में शिव नाम का नारा लगाते रहे। डीजे की धुन पर शिव भक्ति गीतों के बीच सभी थिरकते हुए आगे बढ़े। अवघड़ स्वरूप भगवान शिव शंकर की आकर्षक झांसी देख लोग बड़ी आस्था से सिर झुकाते रहे।