फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maharashtra Police took an accused to Pune with gold worth three lakhs

तीन लाख के सोने के साथ एक आरोपी को पुणे ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Sun, 09 Jan 2022 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Police took an accused to Pune with gold worth three lakhs
लूट के आरोपियों की तलाश में आई पुणे पुलिस एक आरोपी के साथ तीन लाख का सोना लेकर लौट गई। एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण छोड़ दिया गया। उधर, देर रात तक मास्टरमाइंड की खोज चलती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटी अख्तियारी निवासी जितेंद्र सरोज सहित चार युवक कामकाज के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे शहर गए थे। वहां इन लोगों ने एक आभूषण व्यवसायी से लाखों रुपये का सोना लूट लिया। इसके बाद गांव चले आए। व्यवसायी ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसकी विवेचना पुणे की क्राइमब्रांच को मिली थी। क्राइमब्रांच की टीम आरोपियों की खोज करते हुए हथिगवां थाने पहुंची।
विज्ञापन

हथिगवां पुलिस की मदद से टीम ने जितेंद्र व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान इन दोनों के परिजनों ने घर में रखे लाखों रुपये के सोने को कहीं फेंक दिए थे। इसके साथ ही टीम स्थानीय पुलिस के साथ घटना के मास्टरमाइंड की खोज में लगी रही। उधर, हथिगवां पुलिस देर रात परिजनों के फेंके गए सोने को भी खोजने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को ही इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुई तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। फिलहाल, देर रात पुलिस मास्टरमाइंड की खेाज में लगी रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। उधर पकड़े गए दो आरोपियों में से एक नाबालिग था। उसे छोड़ दिया गया। जितेंद्र को तीन लाख के सोने के साथ रविवार को पुणे पुलिस लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed