फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mahadan done to save the life of others

दूसरों की जान बचाने के लिए किया महादान

Tue, 01 Oct 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mahadan done to save the life of others
जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते सीएमओ डा0 एके श? - फोटो : PRATAPGARH
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 12 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर दूसरों की जान बचाने के लिए महादान किया। रक्तदान करने को लेकर लोगो में उत्साह दिखा। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सीएमओ एके श्रीवास्तव ने फीता काटकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है।
विज्ञापन

रक्तदान करने से हर्ट, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है। शरीर का पुराना खून बदल जाता है। नया ब्लड शरीर में संचार करने लगता है। इसमे सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। महिला अस्पताल की सीएमएस रीना प्रसाद ने कहा कि हम सबको रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 50 वर्ष तक की उम्र तक के लोग रक्तदान कर दूसरों की जान बचा सकते हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर मनोज खत्री ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों के बीच कुछ भ्रांतियां हैं। जिसे दूर करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रेमप्रकाश मिश्र, रमेश यादव, एलटी नंदन शर्मा, रोशनलाल ऊमरवैश्य, विवेक यादव, डॉक्टर अनिल गुप्ता, रमेश वर्मा, अपरशोध अधिकारी आरपी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

ये बने महादानी
अंतू के नरी निवासी जगदीश, जेठवारा की वंदना मिश्र, मानधाता के चरईपुर निवासी मुकेश गिरी, शहर के जेलरोड अचलपुर निवासी डॉक्टर मोहम्मद एजाज, सरायराजा निवासी मनू कुमार, बलीपुर निवासी अभिषेक दूबे, कंधई के पूरे पांडेय निवासी ओमप्रकाश, मिर्जापुर चौहारी निवासी मुहीद अंसारी, महेशगंज के राजापुर निवासी संतोष गुप्ता, बहुता पट्टी निवासी शाहिद अहमद, मानधाता के बलापुर निवासी धीरेंद्र प्रताप पटेल व फतनपुर के पूरे गोसाई शुकुलपुर निवासी मूलचंद्र पटे।

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed