{"_id":"684d21fbe1e48c174b0a98dc","slug":"magistrate-begins-investigation-of-maha-kumbh-works-flaws-found-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महाकुंभ के कार्यों की मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महाकुंभ के कार्यों की मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, मिलीं खामियां
Sat, 14 Jun 2025 12:47 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:47 PM IST
सार
महाकुंभ के मद्देनजर नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से कराए गए 103 कार्यों की जांच मजिस्ट्रेट ने शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई स्तर पर खामियां मिली हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ के मद्देनजर नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से कराए गए 103 कार्यों की जांच मजिस्ट्रेट ने शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई स्तर पर खामियां मिली हैं। निगम एवं प्राधिकरण ने सड़क समेत कई अन्य तरह के 103 निर्माण कार्य कराए गए थे। इन्हें लेकर कई तरह की शिकायतें मंडलायुक्त के पास पहुंची हैं। ऐसे में मंडलायुक्त ने अंतिम भुगतान से पहले सभी कार्यों की जांच का आदेश दिया था। इसके लिए अभियंताओं की 21 टीमें बनाई थीं।
विज्ञापन
सभी टीमों ने रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन कई अभियंताओं की रिपोर्ट में स्पष्टता नहीं है। इसके लिए कई स्तर पर खामियां भी पाई गई हैं। इसे देखते हुए मंडलायुक्त ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है। सभी कार्यों की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बनी टीमों जांच शुरू कर दी है। सड़कों के निर्माण में लगे सामानों की गुणवत्ता, मोटाई के साथ ढाल को भी देखा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कई तरह की खामियां मिली हैं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का कहना है कि जांच की जा रही है। सभी मजिस्ट्रेट सीडीओ को रिपोर्ट देंगे। सीडीओ को एक सप्ताह में पूरी रिपोर्ट कंपाइल करके देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
