{"_id":"613261578ebc3e327f5e8e07","slug":"magic-owner-dies-due-to-truck-collision-driver-serious-pratapgarh-news-ald314921527","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टक्कर से मैजिक मालिक की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के टक्कर से मैजिक मालिक की मौत, चालक गंभीर
Sat, 04 Sep 2021 05:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 05:13 PM IST
सार
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसैंडी निवासी रामू (32) ने मैजिक लोडर खरीदी थी। मैजिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का उत्तर गांव भीलमपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार (30) चलाता है। बृहस्पतिवार की रात दोनों लखनऊ से प्लाई लादकर भदोही जा रहे थे।
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लाई लादकर भदोही जा रही लोडर मैजिक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमे मैजिक मालिक की मौत हो गई और ड्राइवर की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बीच सड़क पर दुर्घटना होने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसैंडी निवासी रामू (32) ने मैजिक लोडर खरीदी थी। मैजिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का उत्तर गांव भीलमपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार (30) चलाता है। बृहस्पतिवार की रात दोनों लखनऊ से प्लाई लादकर भदोही जा रहे थे। शुक्रवार भोर में मानिकपुर इलाके में तिवारीपुर गांव के पास मैजिक की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इसमें मैजिक के परखच्चे उड़ गए। चालक और मालिक वाहन में फंस गए।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर वाहन में फंसे मालिक व चालक को किसी तरह बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। इलाज शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही मैजिक मालिक रामू की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सुरेंद्र की हालत गंभीर बनी है।