फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mafia capture state land

जिले के भू-माफियाओं के आगे बौना बना राजस्व विभाग

Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
mafia capture state land
प्रतापगढ़। जिले की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जेदारों के आगे राजस्व विभाग बौना साबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सरकारी जमीन के कब्जेदार हवेली खड़ी कर रहे हैं, तो शहर में प्लाटिंग कर मोटी कमाई कर रहे हैं। राजस्व विभाग के मुताबिक 1101 अवैध कब्जेदारों ने 76,605 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसमें कु़छ भूमाफिया भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारों और भूमाफिया से सरकारी जमीन खाली कराने का प्रशासन का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। योगी सरकार की ओर से अवैध कब्जेदारों से जमीन खाली कराने के लिए चलाया गया एंटी भूमाफिया अभियान बेल्हा में नजर ही नहीं आया। जिले में जनवरी 2021 से नवंबर माह तक शहर और गांव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के 9,486 मामले अधिकारियों के सामने आए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अफसरों जांच में 4,014 मामले सही पाए गए। अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि जिले में 76,605 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें तालाब, खलिहान, नवीन पर्ती और ग्राम समाज की जमीन है। अधिकारियों के दावों पर गौर करें तो 2115 अवैध कब्जेदारों से 198.840 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया गया। मगर ,1101 अवैध कब्जेदार ऐसे हैं, जो प्रभावशाली होने के कारण 76,605 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने में राजस्व विभाग फेल हो गया है। हालांकि, राजस्व विभाग ने 1180 अवैध कब्जेदारों के खिलाफ राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई के अलावा 51 अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसीलों में एसडीएम स्तर पर अभियान चलाया जाता है। अभियान के तहत अब तक 2115 अवैध कब्जेदारों से जमीन को मुक्त कराया जा चुका है। अधिकांश मामले कोर्ट में लंबित होने के कारण अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
इंद्रभूषण वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed