{"_id":"63f65f57fa15491f9502bcb5","slug":"made-a-payment-of-rs-63731-by-making-a-fake-job-card-pratapgarh-news-c-3-1-62821-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फर्जी जॉब कार्ड बनाकर 63,731 पये का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फर्जी जॉब कार्ड बनाकर 63,731 पये का किया भुगतान
Thu, 23 Feb 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिले के बाबागंज विकास खंड के झींगुर गांव में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी जॉबकार्ड बनाकर 63,731 रुपये का भुगतान कर लिया गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीसी मनरेगा ने आरोपी प्रधान समेत आठ कर्मचारियों से वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। बाबागंज विकास खंड के झींगुर गांव निवासी प्रशांत कुमार ने मंडलायुक्त से शिकायत की थी कि गांव के ही अजय कुमार, संजय कुमार और रेखा देवी ने नाम फर्जी जॉबकार्ड बनाकर 63,731 रुपये का भुगतान कर लिया गया है। अफसरों की जांच में मामला सच मिलने पर रिकवरी के नोटिस जारी किया गया है।
डीसी मनरेगा इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह, तत्कालीन वीडीओ विवेक प्रकाश कौशिक, कुलदीप त्रिपाठी, सत्यानंद मौर्य ग्राम प्रधान राम सेवक, तकनीकी सहायक विजय कुमार द्विवेदी, संजय यादव, विनोद कुमार शुक्ल नोटिस जारी कर बराबर-बराबर की धनराशि वसूल करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ को पत्र लिखकर अविलंब रुपये जमा कराने को कहा गया है।