{"_id":"5ea9c4318ebc3e90440d5395","slug":"lover-couple-married-in-temple-in-presence-of-police-pratapgarh-news-ald2745674104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी
विज्ञापन
Lover couple married in temple in presence of police
- फोटो : PRATAPGARH
प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने वाले प्रेमी के धोखा देने की शिकायत सीएम पोर्टल पर होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों को पुलिस ने बुलाया। बाद में दोनों ने रामजानकी मंदिर में शादी कर ली। हालांकि एक माह दुल्हन की विदाई होगी।
कोहड़ौर थाना क्ष्ज्ञेत्र के लखनाऊ की रहने वाली करिश्मा पुत्री महेश कुमार का अंतू थाना क्षेत्र के मंगापुर के रहने वाले रिंकू पुत्र विश्वनाथ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में प्रेमी रिंकू अपने वादे से मुकर गया। चूंकि दोनों अलग बिरादरी के थे। मामला जानकारी में आने के बाद करिश्मा की मां ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी।
जिसमे शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था। यह मामला कोहड़ौर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार के दिन बुलाया। लड़की व लड़का पक्ष से परिवार के लोग थाने पर पहुंच गए। करिश्मा की मां व पिता की सहमति के बाद रिंकू के परिजनों से बातचीत में यह बात सामने आया कि उनके बीच पहले ही समझौता हो चुका है।
विज्ञापन
बाजार में स्थित रामजानकी मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में करिश्मा व रिकूं ने एक दूसरे के गले में वर माला डालते हुए जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। चूंकि लड़की का पिता लाकडाउन के चलते पंजाब में फंसा हुआ है। सामाजिक दूरी बनाते हुए उनकी शादी मंदिर में संपन्न हुई। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता लिखा गया।
यह तय हुआ कि एक माह बाद लड़की विदाई होगी। थानाध्यक्ष कोहड़ौर ने बताया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद मामला सामने आया। पता चला कि दोनों ने पूर्व में रामजानकी मंदिर में ही शादी किया था। इसलिए दोनों पक्षों को भेजकर पूर्व में खींची गई तस्वीरों को मिलान कराया। दोनों ने पहले ही शादी कर लिया है। पुलिस ने किसी की कोई शादी नहीं कराई।