{"_id":"58e0844d49532b567a0bdd8669ac6343","slug":"lost-by-cold-wave-sunshine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से हारी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से हारी धूप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा के सामने शुक्रवार को हुई चटख धूप बेअसर रही। हवा के कारण मौसम में गलन बरकरार रही। सुबह के समय कोहरे का असर रहा। साफ मौसम और हवा के रुख को देखते हुए मौसमविद ने शनिवार को गलन बढ़ने का अनुमान लगाया है। ठंड लगने से फिर चार लोगों की मौत हो गई। दर्जनों बीमार लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उनमें से चार की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। पांच दिन में ठंड से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 21 हो गई है।
गुरुवार को भी मौसम साफ होने से रात में ठंड काफी रही। सुबह यानी शुक्रवार को हल्का कोहरा रहा। करीब नौ बजे धूप हुई तो कोहरा छंट गया। हवा के सामने खिली चटख धूप बेअसर रही। धूप होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसमविद देशराज मीना के अनुसार पछुआ हवा की चाल छह किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई है। कुंडा प्रतिनिधि के मुताबिक संग्रामगढ़ क्षेत्र के भरतगढ़ निवासी संतोष कुमार उर्फ कमल (36) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह शाम को खाना खा कर सो गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजन जगाने के लिए पहुंचे, देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ममईपुर राजापुर निवासी गंगादीन चौरसिया (65) की भी ठंड से मौत हो गई। अंतू क्षेत्र के राजापुर निवासी राजेश (22) की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी प्रकार मानधाता के हरिहरपुर निवासी रामअवतार (90) की ठंग के कारण मौत हो गई। ठंड से बीमार 59 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अंतू की नरिया की जयराजी (80), पट्टी के हरिजामऊ निवासी बहरूराम (60), दूबेपट्टी के रजगराम (60), गोबरी अंतू के रामपति (70) को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।